# **(Hindi) अलकेमिस्ट $mist(मिस्ट) से जुड़े सामान्य प्रश्न ⚗️**
**अलकेमिस्ट क्या है?**
[alchemist.wtf](https://github.com/alchemistcoin/alchemist)
अलकेमिस्ट [@thegostep](https://twitter.com/thegostep) की एक [ट्वीट](https://twitter.com/thegostep/status/1358159173440184322?s=20) से शुरू हुआ था.
इसकी ना कोई डेवलपमेंट टीम है ना ही कोई कंपनी है. यह सिर्फ अलकेमिस्टों से बनी हुयी एक कम्यूनिटी है जो ये पता लगा रहे हैं कि खुले स्त्रोत (open source) में क्या बनाया जाए .
इसका कोई रोडमैप नहीं है. एक अलकेमिस्ट कभी भी दूरंदेशी बयान नहीं बनाता क्योंकि भविष्य अप्रत्याशित है.
यही प्लान है की कोई प्लान नहीं है ⚗️
**में एक अलकेमिस्ट कैसे बन सकता हूँ?**
अलकेमिस्ट बनने के लिए सीखने और अभ्यास करने की आवश्यकता है. एक सच्चे अलकेमिस्ट के लिए प्रशिक्षण जीवन का एक तरीका है. यहाँ कोई अंतिम मंज़िल नहीं है, सिर्फ निरंतर परिवर्तन है.
⚗️$mist(मिस्ट) बनने के लिए सीखने और अभ्यास करने की आवश्यकता है. एक सच्चे अलकेमिस्ट के लिए प्रशिक्षण जीवन का एक तरीका है. यहाँ कोई अंतिम मंज़िल नहीं है, सिर्फ निरंतर परिवर्तन है.
आईये और अन्य अलकेमिस्टों से मिलिए [discord.alchemist.wtf](http://discord.alchemist.wtf) पर और #bounties चैनल पर अपने कौशलों को प्रस्तुत कीजिये.
**क्या इसकी कोई वेबसाइट है?**
फ़िलहाल नहीं. अगर आप वेबसाइट बनाने में हमारी मदद करना चाहते हैं, तो डिस्कॉर्ड पर इस [लैब](https://discord.gg/UQB4MwG4c8) को देखिये.
# **$MIST(मिस्ट) से जुड़े सामान्य प्रश्न**
**में ⚗️ $mist(मिस्ट) का व्यापार कहाँ कर सकता हूँ ?**
[uniswap.alchemist.wtf](https://app.uniswap.org/#/swap?inputCurrency=0x88acdd2a6425c3faae4bc9650fd7e27e0bebb7ab&use=V2)
**कुल परिसंचारी आपूर्ति कितनी है?**
परिसंचारी आपूर्ति और कुल आपूर्ति एक ही हैं. यह 1,000,000, से शुरू हुआ था लेकिन हर दो हफ़्ते यह 1% से बढ़ता जाता है. मौजूदा आपूर्ति देखने के लिए [यहाँ](https://etherscan.io/token/0x88acdd2a6425c3faae4bc9650fd7e27e0bebb7ab) क्लिक कीजिये.
**क्या आपका पूर्व / निजी / सार्वजनिक बिक्री का प्लान है?**
हमारा कोई बिक्री का प्लान नहीं है. हमने एक प्रारंभिक बैलेंसर पूल रखा था जिसमे सभी जुटाए हुए ETH रिवॉर्ड प्रोग्राम में जमा कर दिए गए.
**क्या टोकन में मुद्रास्फीति है?**
मौजूदा मुद्रास्फीति 1% पर है (हर दो हफ़्ते) लेकिन ऊपर या नीचे संशोधित किया जा सकता है. अगर आप मुद्रास्फीति से प्रभावित नहीं होना चाहते हैं, तो आपके $मिस्ट को ऐलूडेल रिवॉर्ड प्रोग्राम में सब्सक्राइब कर लीजिये.
मुद्रास्फीति के टोकंस का मौजूदा नियतन है :
ऐलूडेल रिवॉर्ड पूल के प्रति 50%, $मिस्ट कम्युनिटी मल्टीसिग के प्रति 25% एवं $मिस्ट ख़ज़ाने के प्रति 25%.
**में अपने $mist(मिस्ट) से क्या कर सकता हूँ?**
$mist/ETH यूनिस्वैप के लिए एक लिक्विडिटी प्रदाता रिवॉर्ड प्रोग्राम का परिनियोजन किया है गया है. इस रिवॉर्ड प्रोग्राम का नाम ऐलूडेल है. (इसे हमारे गिल्ड मास्टर द्वारा बनाए गए एक स्टेकिंग स्मार्ट अनुबंध के रूप में सोचें).
एक कम्युनिटी मल्टिस्टिग बनाई जा चुकी है जो बाउंटीज/इनाम इस्तेमाल करने के लिए फंड्स जमा कर रही है. डिस्कॉर्ड पर इस [बाउंटीज चैनल](https://discord.gg/92hQDCw25u) को देखिये या फिर [multisig.alchemistcoin.eth.](https://etherscan.io/address/multisig.alchemistcoin.eth) पर मल्टिस्टिग को दान दीजिये.
# **मल्टिस्टिग से जुड़े सामान्य प्रश्न**
**मल्टिस्टिग के मुख्य धारक कौन हैं?**
मल्टिस्टिग के मुख्य धारकों को कम्युनिटी विश्वास एवं परियोजना में योगदान के आधार पर चुनती है .
मल्टिस्टिग के मौजूदा निर्णयकर्ता/हस्ताक्षरकर्ता हैं:
* [@ees2oo](https://twitter.com/ees2oo) : [stussy.eth](https://etherscan.io/address/stussy.eth)
* [@sal_ash_](https://twitter.com/sal_ash_) : [salash.eth](https://etherscan.io/address/salash.eth)
* [@brandoniles](https://twitter.com/brandoniles) : [brandoniles.eth](https://etherscan.io/address/brandoniles.eth)
* [@Fiskantes](https://twitter.com/Fiskantes) : [fiskantes.eth](https://etherscan.io/address/fiskantes.eth)
* [@0xMaki](https://twitter.com/0xMaki) : [0xmaki.eth](https://etherscan.io/address/0xmaki.eth)
# **ऐलूडेल/क्रूसिबल से जुड़े सामान्य प्रश्न**
# **आगे बढ़ने से पहले, असमय नुकसान के बारे में जानिये नीचे दिखाए गए इस वीडियो से**
# https://youtu.be/8XJ1MSTEuU0
**मैं ऐलूडेल में भाग कैसे ले सकता हूँ? / मैं क्रूसिबल NFT को कैसे मिंट कर सकता हूँ?**
ऐलूडेल में भाग लेने के लिए, आपको क्रूसिबल NFT को मिंट करना होगा और कुछ $मिस्ट/ETH यूनिस्वैप एलपी टोकंस वहां जमा करने होंगे (इसे वर्चुअल वॉल्ट की तरह सोचिये). सब्सक्राइब किए हुए एलपी टोकंस की रकम और अवधि के अनुसार, क्रूसिबल ऐलूडेल प्रोग्राम से रिवार्ड्स अर्जित करता है. क्रूसिबल को मिंट करने और सब्सक्राइब करने का मूल्य इथेरियम के मौजूदा गैस की कीमत पर निर्भर करता है, इसकी कीमत लगभग 0.1-0.2 ETH की हो सकती है.
**महत्वपूर्ण जानकारी :**
~**ब्रेव ब्राउज़र का इस्तेमाल ना करें क्योंकि यह फिलहाल प्रक्रिया के साथ अनुकूल नहीं है और आपकी ट्रांज़ैक्शन विफल हो जाएगी जिससे आप फीस खो सकते हैं**
**~हम इस समय हार्डवेयर वॉलेट का उपयोग करने की सलाह नहीं देते हैं क्योंकि कई मौजूदा वॉलेट EIP-712 हस्ताक्षर का समर्थन नहीं करते है . जब वे इसे ठीक कर लेते हैं, तो हम इसे लागू कर सकते हैं**
**~कुछ उपयोगकर्ताओं ने ट्रस्ट वॉलेट से जुड़े मुद्दों की सूचना दी है.**
~**हम इसे मोबाइल पर करने की सलाह नहीं देते हैं**
1. एक क्रूसिबल को मिंट करने के लिए, [alchemist.wtf](https://crucible.alchemist.wtf/) पर जाइये
2. मेटामास्क वॉलेट कनेक्ट कीजिये
3. क्रूसिबल में डालने वाली एलपी की रकम लिखिए
4. मिंट "Mint Crucible and Subscribe LP to Aludel" को दबाइये. आपको मेटामास्क पॉप उप द्वारा दो अनुमोदन मिलेंगे, इन पर हस्ताक्षर करके पूरा होने की प्रतीक्षा कीजिये" को दबाइये. आपको मेटामास्क पॉप उप द्वारा दो अनुमोदन मिलेंगे, इन पर हस्ताक्षर करके पूरा होने की प्रतीक्षा कीजिये
5. आगे आपको ट्रांजेक्शन की पुष्टि करने के लिए पूछा जाएगा, क्रूसिबल को बनाने की कीमत लगभग 0.1- 0.2 Eth है, अगर आप इस गैस की कीमत से संतुष्ट हैं, तो 'कन्फर्म' दबाइये और ट्रांजेक्शन के पूरा होने की प्रतीक्षा कीजिये.
6. ट्रांजेक्शन पूरा होने पर, आप अपना नया क्रूसिबल इथरस्कैन पर अपने Erc721 टोकंस टैब पर देखेंगे
**में अपने ⚗️Mist(मिस्ट) को अपने वॉलेट में क्यों नहीं देख पा रहा?**
आप उन्हें देखने के लिए, कॉन्ट्रैक्ट एड्रेस **0x88acdd2a6425c3faae4bc9650fd7e27e0bebb7ab** जोड़ सकते हैं.
**में अपने एलपी को अपने वॉलेट में क्यों नहीं देख पा रहा?**
आप उन्हें देखने के लिए, कॉन्ट्रैक्ट एड्रेस **0xcd6bcca48069f8588780dfa274960f15685aee0e** जोड़ सकते हैं.
**आप उन्हें देखने के लिए, कॉन्ट्रैक्ट एड्रेस?**
आप उन्हें देखने के लिए, कॉन्ट्रैक्ट एड्रेस **0x54e0395CFB4f39beF66DBCd5bD93Cca4E9273D56** जोड़ सकते हैं
**ऐलूडेल में सब्सक्राइब करने का क्या फायदा है?**
रिवार्ड्स को आपकी सब्सक्रिप्शन में जमा की गयी रकम और अवधि के आनुपातिक रिवॉर्ड पूल से बांटा जाता है. जितना अधिक आप $मिस्ट/Eth यूनिस्वैप एलपी टोकंस सब्सक्राइब करेंगे और जितनी देर आप इसे छोड़ेंगे, उतने अधिक रिवार्ड्स जमा होंगे. ऐलूडेल रिवॉर्ड प्रोग्राम दीर्घकालिक प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के लिए बनाया गया है.
आप रिवॉर्ड पूल को [यहाँ ](https://etherscan.io/address/0x04108d6e9a51bec5170f8fd953a156cf754ba541) देख सकते हैं
**मैं डिस्कॉर्ड में एक प्रमाणित अल्केमिस्ट कैसे बन सकता हूं?**
* कृपया इस [गाइड](https://hackmd.io/@alchemistcoin/H1qJBNwLO) का उपयोग कीजिये
* डिस्कॉर्ड में अपने आप को शामिल / रजिस्टर कीजिये
* वेलकम चैनल पर जाइये. !join लिखिये
* आपको Collab.Land बॉट से एक संदेश मिलेगा
* अपने ⚗️ $mist(मिस्ट) वाला वॉलेट कनेक्ट कीजिये
* आपको बॉट से एक संदेश मिलेगा - 'अपडेटिंग रोल्स'. कृपये अलकेमिस्ट में सौंपी गई भूमिकाएँ जांच लीजिये.
* बॉट को बंद करके मुख्य अल्केमी चैनल पर जाईये. अब आप एक प्रमाणित अलकेमिस्ट हैं!
**रिवार्ड्स को क्लेम कैसे किया जाए?**
जब आप 'क्लेम रिवार्ड्स एंड अनसब्स्क्राइब एलपी' दबाते हैं, तब आप सारे रिवार्ड्स प्राप्त कर सकते हैं. सावधान रहिये, इससे आपका रिवॉर्ड मल्टप्लाइअर/ गुणक भी रीसेट हो जाएगा. अपने रिवार्ड्स को बॉटस से सुरक्षित रखने के लिए, आपको ताइची नेटवर्क का प्रयोग करना होगा. इस [गाइड](https://hackmd.io/@alchemistcoin/Bk8QgNow_) को देखिये.
**क्या यह मायने रखता है कि कितने एलपी टोकनस क्रूसिबल में जाते हैं?**
जितना ज़्यादा एलपी टोकंस आप प्राप्त करते हैं, उतनी ज़्यादा लिक्विडिटी आप दे रहे हैं, इसीलिए आपको रिवार्ड्स पूल का ज़्यादा हिस्सा मिलेगा. कोई न्यूनतम एलपी आवश्यक नहीं है, लेकिन हम आपको ऐसा करने से पहले, इथेरियम गैस के मूल्य पर विचार करने का सुझाव देते हैं.
**क्या अधिक क्रूसिबल का होना ज़्यादा फायदेमंद हैं या फिर एक क्रूसिबल में उच्च सदस्यता?**
एलपी को एकल क्रूसिबल में जमा करना अधिकतर हमेशा बेहतर है क्योंकि यह गैस की फीस को कम रखता है.
आप एक से ज़्यादा क्रुसीबल्स का इस्तेमाल तब करते हैं, जब आपका एक सक्रिय सदस्यता वाला क्रूसिबल ट्रान्सफर या फिर बेचने का इरादा होता है.
**‘Claim Rewards and Unsubscribe LP' का रिवॉर्ड मल्टीप्लायर पर क्या असर हो सकता है?**
जब आप ऐलूडेल रिवॉर्ड प्रोग्राम में एलपी टोकंस डालते हैं, तो वह ट्रैक रखता है की वे टोकंस कितने समय के लिए सब्सक्राइब किए गए हैं. ऐलूडेल एक रिवॉर्ड मल्टीप्लायर लागू करता है जो 1x से शुरू होता है और 60 दिनों में 10x तक बढ़ जाता है. जब आप एक आंशिक राशि क्लेम करते हैं, ऐलूडेल सबसे पहले सबसे कम मल्टीप्लायर वाले सब्सक्रिप्शन में से क्लेम करता है (लास्ट इन फर्स्ट आउट).
**क्या में किसी तरह अपने प्राप्त की हुए रिवार्ड्स को देख सकता हूँ?**
अपने क्रूसिबल के लिए प्राप्त किये हुए रिवॉर्ड को देखने के लिए, आप [alchemist.farm](https://alchemist.farm) पर UI का उपयोग कर सकते हैं और संचित युनिस्वैप एलपी फीस को देखने के लिए,[apy.vision](https://apy.vision/) या [croco.finance](https://croco.finance/) का उपयोग कर सकते हैं.
**क्या मैं एक मौजूदा क्रूसिबल में अधिक एलपी डाल सकता हूँ?**
जी हाँ. क्रूसिबल को शुरू में मिंट करने की तुलना मैं, मौजूदा क्रूसिबल में अधिक एलपी डालने के लिए कम गैस का इस्तेमाल होगा. प्रत्येक सदस्यता घटना स्वतंत्र है, इसलिए आपके द्वारा कोई भी डाला गया एलपी स्वतंत्र रूप से अपना गुणक / मल्टीप्लायर शुरू करेगा.
**क्या ‘Claim Rewards and Unsubscribe LP' दबाने से मेरा एलपी और रिवार्ड्स हट सकता है?**
जी नहीं. इससे सिर्फ प्राप्त किये हुए रिवार्ड्स क्लेम होते हैं, आपका एलपी तब तक आपके क्रूसिबल में रहेगा जब तक आप 'Withdraw Unsubscribed LP' नहीं दबा देते. .
**क्या 'Withdraw Unsubscribed LP' क्रूसिबल को नष्ट कर सकता है?**
जी नहीं. वे सिर्फ उसे खाली करता है. आप खाली क्रूसिबल को बरकरार रखते हैं.
**क्या में क्रूसिबल NFT को दूसरे वॉलेट में भेज सकता हूँ**
जी हाँ. NFT की स्वामित्व (एवं सब्स्क्राइबड़ एलपी टोकंस) किसी भी ERC721 संयोज्य वॉलेट में भेजे जा सकते हैं. यह [alchemist.farm](https://alchemist.farm/) पर 'ट्रांसफर क्रूसिबल' बटन द्वारा किया जा सकता है.
**क्रूसिबल को एक वॉलेट से दूसरे वॉलेट में ट्रांसफर करने से क्या मल्टीप्लायर रीसेट होता है?**
जी नहीं, जब तक आप ऐलूडेल से रिवार्ड्स को अनसब्स्क्राइब नहीं कर देते.
<br>
**आधिकारिक सामुदायिक लिंक्स**
* [Alchemist.wtf](http://alchemist.wtf)
* [Alchemist.farm](https://alchemist.farm)
* [Official Guides](https://hackmd.io/@alchemistcoin) [(Book Version)](https://hackmd.io/@alchemistcoin/HyJXT7tL_)
* [Twitter](https://twitter.com/_alchemistcoin)
* [Discord](https://discord.com/invite/qWQQMMKjKe)
* [Telegram](https://t.me/alchemistcoin) [(Web Version)](https://web.telegram.org/#/im?p=@alchemistcoin)
* [Instagram](https://www.instagram.com/thealchemistcoin/)