<style> footer { visibility: hidden; } img { display: block; margin-left: auto; margin-right: auto; } body > .ui-infobar, body > .ui-toc, body > .ui-affix-toc { display: none !important; } body::-webkit-scrollbar { width: 0 !important } body { overflow: -moz-scrollbars-none; } body { -ms-overflow-style: none; } .markdown-body { font-family: "Kohinoor Devnagiri"; text-align:justify; font-size:1.3em; padding-top:0.2em; } .markdown-body h1 { font-size:1.7em; } .markdown-body h2 { padding-top:1em; font-size:1.5em; border-top: 1px solid #eee; border-bottom: 1px solid #fff; } .markdown-body h3 { font-size:1.3em; } #doc.comment-enabled.comment-inner{ margin-right:0px; } .video-container { overflow: hidden; position: relative; width:100%; } .video-container::after { padding-top: 56.25%; display: block; content: ''; } .video-container iframe { position: absolute; top: 0; left: 0; width: 100%; height: 100%; } </style> # किन देशों में मनाया जाता है शिक्षक दिवस? ![]( https://srm-cdn.a4b.io/images/orig/lEEYuVPDsKBW2QArtWmoCZrfm3xLdzdz.jpeg?w=1080&h=1080) हमारा भारत अनेक महापुरुषों की जन्मभूमि रहा है। भारत के सुपुत्रों ने अपने कौशल और ज्ञान से केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर के देशों में अपना लोहा मनवाया है। कुछ ऐसी ही महान शख़्सियतों में शामिल हैं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन। यह तो हम सभी जानते हैं कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के सम्मान में हम उनके जन्म दिवस 5 सितम्बर को प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। शिक्षकों के समर्पण, महत्व और सहयोग के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी। **लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के अलावा किन देशों में शिक्षक दिवस मनाया जाता है?** आज हम आपको भारत के आलावा उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा चली आ है। प्रत्येक देश की किसी महत्वपूर्ण घटना से संबंधित दिन के अनुसार यह अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है। **अमेरिका-** अमेरिका में मई के पहले सप्ताह के मंगलवार को शिक्षक दिवस घोषित किया गया है और वहां सप्ताह भर इसके आयोजन किये जाते हैं। **भूटान -** भूटान के तीसरे राजा जिंग्मे डोरजी वांगचुक के जन्मदिन 2 मई को भूटान के निवासी शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। **यूनेस्को-** यूनेस्को ने 5 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस घोषित किया था। 5 अक्टूबर 1994 से ही इसे मनाया जा रहा है। **चीन-** चीन ने वर्ष 1931 में नेशनल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में शिक्षक दिवस की शुरुआत की थी। चीन सरकार ने वर्ष 1932 में इसे स्वीकृति दी। बाद में 1939 में कन्फ्यूशियस के जन्मदिवस, 27 अगस्त को शिक्षक दिवस घोषित किया गया, लेकिन 1951 में इस घोषणा को वापस ले लिया गया। इसके बाद सन 1985 में 10 सितंबर को शिक्षक दिवस घोषित किया गया। **रूस-** रूस में 1965 से 1994 तक अक्टूबर महीने के पहले रविवार के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता था। साल 1994 से विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को ही मनाया जाने लगा। **थाइलैंड-** थाइलैंड में हर साल 16 जनवरी को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यहां 21 नवंबर, 1956 को एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी। **ईरान-** ईरान में प्रोफेसर अयातुल्लाह मोर्तेजा मोतेहारी की हत्या के बाद उनकी याद में 2 मई को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। **तुर्की-** तुर्की में 24 नवंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। अतातुर्क के सम्मान में वहां शिक्षक दिवस मनाया जाता है क्योंकि उन्होंने तुर्की के लिए नई लिपि को 1923 में अपने देश के लिए चुना था। **मलेशिया-** मलेशिया में इसे 16 मई को मनाया जाता है। वहां इस खास दिन को हरि गुरु कहकर संबोधित किया जाता है। **अल्बानिया-** अल्बानिया में 7 मार्च को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1867 में इसी दिन अल्बानिया में अल्बानी भाषा में पाठन करने वाला प्रथम स्कूल खोला गया था। तो भारत के अलावा इस देशों में शिक्षक दिवस मनाया जाता है, शिक्षक समाज को दिशा देने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और यह आवश्यक है कि हम उनके योगदान को समझें और उनके प्रयासों की सराहना करें।